फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ...तेरे नाम के पागल हैं, हमें दुनिया की परवाह नहीं

Sun, 10 Nov 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में भजन सुनाती गायिका अंजली द्विवेदी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार रात श्री श्याम जन्मोत्सव एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। पूरी रात चले कार्यक्रम में कई गायकों ने भजन सुनाकर बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया।
विज्ञापन


श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित संकीर्तन में बरेली से आईं गायिका अंजली द्विवेदी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेरे नाम के पागल हैं, हमें दुनिया की परवाह नहीं, मिले हो तुम बाबा बड़े नसीबों से, सांवरे को दिल से बुलाकर तो देखो, एक बार खाटू श्याम जाकर तो देखो आदि भजनों को सुनाकर समा बांध दिया।

उत्तराखंड से आए अमन सांवरिया, लखीमपुर खीरी के किशन रस्तोगी और शाहजहांपुर के विकास शर्मा ने भी भजनों को सुनाया। जागरण स्थल के पास बने दरबार में आधी रात बाबा को 56 भोग लगाया गया। समिति की ओर से जगराते में आए भक्तों के ऊपर इत्र और पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रही।

पुवायां में भजन सुनाती गायिका अंजली द्विवेदी। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें