फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने उसम के साथ बढ़ाई गर्मी, दो डिग्री उछला पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ आसमान में ऊंचाई पर बादलों ने डेरा डाला तो सोमवार को सुबह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। दिन में धूप निकली तो अधिकतम तापमान दो डिग्री उछलकर 39 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहने और दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बादलों की तेज गरज और चमक के साथ 11 मिमी बारिश होने के बाद से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उत्तर-पूर्व दिशा से ठंडी हवा चल रही थी। इससे दिन और रात के तापमान में औसतन तीन डिग्री की गिरावट आ गई थी। शनिवार को बैरोमीटर की रीडिंग सामान्य से अधिक होने के कारण पुरवाई सुबह और शाम ठंड का आभास कराती रही। मगर रविवार आधी रात से वायुदाब में गिरावट आई तो मौसम करवट बदलने लगा। रविवार रात बादल छाने शुरू हुए तो न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस हो गया।
सुबह सूर्योदय के बाद तक गर्मी के लिहाज से मौसम थोड़ा सुकून देने लायक रहा। मगर सूरज जैसे-जैसे आसमान पर चढ़ा तो धूप तेज होने के साथ आग बरसाने लगी। इसके साथ हवा की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाने से उसमेें गर्माहट आने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार हवा के दबाव में अस्थिरता होने के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि वायुदाब में कमी बनी रहने की दशा में मंगलवार को उमस परेशान करेगी और बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें