फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43.0 डिग्री: रविवार को गर्मी ने फिर बनाया नया रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी लगातार रौद्र रूप ले रही है। रविवार को सूरज ने सुबह से आग बरसानी शुरू की तो दोपहर तक थर्मामीटर का पारा उछलकर गर्मी के चालू सीजन मेें 43 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड ऊंचाई तक जा पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि सोमवार को सुबह से आसमान साफ रहने से तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और पुरवा हवा उमस बनकर जनजीवन को बेहाल करेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बीते दिन ही संकेत दे दिया था कि अगले आठ दिन तक गर्मी का प्रकोप बढ़ता रहेगा। इसका आभास शनिवार रात से होने लगा। सूर्यास्त के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। यही नहीं, रात में न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो जाने से लोगों को चैन की नींद नहीं आई क्योंकि पंखे गर्म हवा फेंकते रहे। सुबह सूर्योदय से पहले से लोगों को गर्मी से बेचैनी होने लगी। बाद में दिन निकलने के साथ तपन भी बढ़ती गई। लॉकडाउन में सुबह नौ से 11 बजे तक किराना की दुकानें खुलती हैं, लेकिन दस बजे के बाद से बाजारों मेें भीड़ घटने लगी।
दोपहर के वक्त रेडीमेड वस्त्र, कपड़े और खान-पान केे सामान की दुकानें खुलीं, लेकिन ग्राहक बहुत कम पहुंचे। दुकानदारों को उम्मीद थी कि ईद से पहले खरीददारी को ग्राहक उमड़ेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोपहर 12 बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा और बहुत जरूरी कामों से लोग बाहर निकले। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पुरवा हवा से रात में आद्र्रता बढने के कारण अभी लू का प्रकोप शुरू नहीं हुआ है, लेकिन हवा में घुली नमी उमस बढ़ा रही है। उनका कहना है कि सोमवार को तापमान बढने के साथ उमस से गर्मी ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें