बंडा के देवकली गांव के रास्ते पर जलभराव। संवाद
देवकली। गांव में आम रास्ते पर काफी समय से हो रहा जलभराव अब दलदल में तब्दील हो जाने से ग्रामीणों का उधर से निकलना कठिन हो गया है। देवी जी के जात मेले और मंदिर जाने के लिए निकली महिलाओं के कपड़े खराब हो रहे हैं।
गांव के रवि प्रकाश अवस्थी, गोविंद पाठक, अनुज कुमार, सुरेश कुमार आदि ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के आम रास्ता पर काफी समय से जलभराव हो रहा है। वहां से दोपहिया वाहन लेकर निकलने पर लोग अक्सर फिसलने से गिरकर घायल हो रहे हैं।
इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बीडीओ मनीष दत्त ने बताया कि बरसात का दौर थमने के बाद मार्ग बनवा दिया जाएगा। संवाद