फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 मिनट की बारिश से शहर की सड़कों पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
लाल इमली चौराहे के पास गली में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब 20 मिनट हुई तेज बारिश से शहर के प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया। रेलवे स्टेशन परिसर, रोडवेज के सामने सड़क और कई चौराहों व गलियों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। शाम पांच बजे तक नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे के बाद अचानक बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। रेलवे स्टेशन परिसर, रोडवेज के सामने, कवि तिराहा, लाल इमली चौराहा के पास कटियाटोला जाने वाली गली, रंगीन चौपाल, अंटा चौराहा, महमंद हद्दफ और लोहारों वाले चौराहे समेत कई स्थानों पर पानी भर गया।
काफी देर तक जलभराव रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। लोगों का कहना है कि नाला-नालियों की सफाई और निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह से शाम पांच बजे तक नौ मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
उन्होंने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार गिरा है। पूर्वी हवा चल रही है और बादल छाए हैं। आर्द्रता 80 प्रतिशत होने से वातावरण में नमी बनी हुई है।

लाल इमली चौराहे के पास गली में भरा पानी। संवाद

लाल इमली चौराहे के पास गली में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें