फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से जगह-जगह जलभराव, खोदी गई सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
मोहल्ला बाडूजई प्रथम में पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क धंसने से फंसी कार। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिस बात का डर सता रहा था, वही हुआ। बरसात को लेकर आधी-अधूरी तैयारियां और खोदकर डाली गईं सड़कों व गलियों की मरम्मत समय से न होने से जून के अंतिम दिन हुई बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। शहर में जलभराव और कीचड़ के कारण चलना मुश्किल हो गया। कई गलियों में सड़क धंसने से वाहन फंस गए। नाले और नालियों की सफाई की पोल भी खुल गई।
विज्ञापन

शहर में 28 बड़े और 155 छोटे नाले हैं। नाले-नालियों की सफाई में नगर निगम की ओर से करीब सवा करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है। देरी से शुरू होने के कारण अभी बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जबकि छोटे नालों और नालियों की सफाई की पोल मानसून से पहले मंगलवार को हुई बारिश ने खोल दी। नगर निगम की कार्यशैली का खामियाजा आम जनता को भुगतान पड़ा। शहर की अधिकतर प्रमुख सड़कों, चौराहों, तिराहों से लेकर गलियों व मोहल्लों में जलभराव हो गया।
नगर निगम के पास कवि तिराहा पर जलभराव रोकने के लिए कोई काम नहीं किया गया। यहां हमेशा की तरह बारिश होते ही जलभराव हो गया। लाल इमली चौराहा, स्टेशन रोड, शहीद उद्यान के सामने, कटियाटोला, तारीन जलालनगर, महमंद जलालनगर, महमंद हद्दफ, रंगीन चौपाल, झंडाकलां, महमंद जंगला, सिंजई, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बरेली मोड़, हरदोई चौराहा आदि स्थानों पर भी जलभराव से दिक्कत आई। जलनिकासी नहीं होने से लोगों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कें धंसीं, वाहन फंसे
अमृत 02 योजना के तहत शहर की अधिकतर गलियों में पानी की पाइपलाइन डालने का काम हो रहा है। अधिकतर स्थानों पर पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश होने से सभी गलियों में कीचड़ हो गया और कुछ गलियों में वाहन निकलने से सड़क धंस गई। मोहल्ला बाडूजई प्रथम में जल निगम की पाइप लाइन धंसने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार फंस गईं। लोगों ने वाहनों को निकालने की मशक्कत की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो जेसीबी की मदद से वाहन निकाले गए। इसी तरह मोहल्ला झंडा, महमंद हद्दफ, महमंद जंगला, अंटा चौराहा से देवी प्रसाद जाने वाली सड़क, ब्रजविहार कॉलोनी आदि में पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। सभी स्थानों पर कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।

चौराहे पर पानी भरा होने से पलटा ई-रिक्शा
हरदोई बाइपास चौराहे पर बारिश होने से पानी भर गया। इस दौरान एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स शिवानी का पैर टूट गया। अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जलभराव से निपटने के लिए पानी के निकास के लिए प्लान तैयार किया जाएगा। नाले-नालियों की सफाई को बेहतर तरीके से कराया जाएगा। इससे लोगों को जलभराव होने पर दिक्कत का सामना न करना पड़े।

-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

मोहल्ला बाडूजई प्रथम में पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क धंसने से फंसी कार। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : samvad

मोहल्ला बाडूजई प्रथम में पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क धंसने से फंसी कार। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : samvad

मोहल्ला बाडूजई प्रथम में पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क धंसने से फंसी कार। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : samvad

मोहल्ला बाडूजई प्रथम में पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क धंसने से फंसी कार। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : samvad

मोहल्ला बाडूजई प्रथम में पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क धंसने से फंसी कार। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें