पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा में संघ कार्यालय के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद
पुवायां। कस्बे में राजा मार्केट सहित कई मोहल्लों की गलियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला कुरगंजा में कई घरों में पानी भर गया।
इसी मोहल्ले में संघ कार्यालय के बाहर भी जलभराव हो गया। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल गेट से लेकर परिसर तक पानी भर गया। मोहल्ला कसभरा में चौराहे के पास जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
छावनी मोहल्ले के कई घरों के बाहर जलभराव है। नगर पालिकाकर्मी जेसीबी से नालों को खोलकर पानी निकासी का कार्य कर रहे हैं। बारिश से पेड़ भी गिरे हैं। पुवायां मोहम्मदी रोड पर गांव इटौली के पास एक पेड़ रोड पर गिरने से आवागमन बाधित रहा। बोलेरो सवार पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बाद में पेड़ की शाखाएं काटने के बाद आवागमन सुचारु हो सका।
हाईवे के गड्ढे में भरा पानी, पलट गया ई रिक्शा
बजट जारी होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी की ओर से शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां से बड़ागांव के बीच हाईवे की मरम्मत नहीं कराई गई है। गहरे गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बारिश से गड्ढों में पानी भरने से गहराई का अंदाजा नहीं लग रहा है। शनिवार को पुवायां कस्बे में शाहजहांपुर रोड पर गड्ढे में पहिया जाने से एक ई-रिक्शा पलट गया। लोगों ने ई-रिक्शा सीधा कराया। चालक को मामूली चोट आई है। संवाद
पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा में संघ कार्यालय के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद
पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा में संघ कार्यालय के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद