कांट। ग्राम पंचायत मल्हपुर में जल जीवन मिशन की पानी की आपूर्ति व्यवस्था ठप हो जाने से गांव के लोग बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिन से गांव के घरों में टंकी का पानी नहीं पहुंच रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा ने बताया कि पानी की आपूर्ति बंद होने पर ब्लॉक कार्यालय के सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। कई बार जल निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन नतीजा शून्य है। ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में लाए जाने पर विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और उसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद