फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन दिन में पानी के सैंपल लेकर जांच कराई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल के संबंध में बैठक कैंप कार्यालय के सभागार में हुई। डीएम ने नगर निगम व नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन दिनों में प्रत्येक वार्ड से अलग-अलग जगह के पानी का नमूना लेकर लैब में टेस्ट कराया जाए। पानी की टंकियां को 15 दिनों में साफ कराया जाए। मलिन बस्तियों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। छह माह में पेयजल के संबंध में मिली शिकायतों को देखकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में सीवर लाइन व पेयजल पाइप लाइन के क्रास-कनेक्शन की नियमित जांच की जाए। सीवर लाइन एवं पेयजल पाइप लाइन टूटी हुई, क्षतिग्रस्त या लीकेज की स्थिति में न हो। कहा कि सीवर लीकेज की स्थिति में भी संबंधित क्षेत्र में में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए।
जल के नमूने एकत्र कर उनका नियमित रूप से ओटी परीक्षण किया जाए। कहा कि लीकेज, टूटी-फूटी पुरानी पाइप लाइनों को बदलने की कार्रवाई प्राथमिकता पर कराई जाए। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें