फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा का जलस्तर फिर बढ़ा

Fri, 08 Sep 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
Water level rises
विज्ञापन
गंगा और रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार को फिर बढ़ गया। उधर, नदियों के तटवर्ती हरिहरपुर, मौजमपुर, पहरुआ आदि गांवों में कृषि भूमि का कटान जारी रहने से ग्रामीण दहशत में हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा और सहायक अभियंता तृतीय अनूप कुमार मिर्जापुर क्षेत्र में कैंप करके वहां कच्ची ठोकरों का निर्माण कराने में जुटे हैं। इस बीच, डीएम नरेंद्र सिंह और एसपी केबी सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर कटान की स्थिति का जायजा लिया। इधर, सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि बदायूं के कछला घाट पर गंगा में पानी बढ़ने से अगले 24 घंटे में भैंसार बांध डाईघाट पर भी गंगा के चढ़ने के आसार हैं। उधर, रामगंगा नौ सेंटीमीटर बढ़कर 160.50 मीटर पर पहुंच गई है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी के अनुसार नरौरा बैराज से पिछले 48 घंटे से 54 हजार क्यूसेक से अधिक पानी का बहाव जारी रहने से गंगा के जलस्तर में कोई खास कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें