शाहजहांपुर। 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने क्रीड़ाध्वज फहराकर, मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। इस दौरान उन्होंने रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर भी उड़ाए।
मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. व्यस्त ने क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते हुए सभी को खेल भावना से आयोजन सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
गतवर्ष के चैंपियन रेलवे इंटर कॉलेज के छात्र राजवीर सिंह और ज्ञानदीप सिंह ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया और इस तरह विधिवत वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। प्रतियोगिता में एनसीसी और स्काउट्स के सदस्यों की व्यवस्था भी सराहनीय रही। पहली प्रतियोगिता बालक सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ से हुई। प्रभारी डीआईओएस सतीश कुमार के मार्गदर्शन और संयोजक डॉ. अमीर सिंह, सचिव रणवीर सिंह, सह संयोजक डॉ. डीआर वर्मा और डॉ. राखी मिश्रा, कोषाध्यक्ष शाकिर अली खां, जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख और अनिल मालवीय के संचालन में हुए आयोजन में शिक्षक नेता संतोष पांडेय, राजेश शर्मा, रमेश बाबू तिवारी, डॉ. केके शुक्ला, गौरव पांडेय, राम सागर यादव, अश्विनी कुमार मिश्र, वीना रानी रस्तोगी, आशा किरन यदुवंशी, डॉ. बृजेश कुमार, आरएन उस्मानी, प्रतिमा शुक्ला, अल्पना सिंह, ललित मोहन, गंगाराम प्रेमी, आशुतोष शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, आनंद त्रिवेदी, कृष्णा गुप्ता, वंदना यादव समेत बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
नियामतपुर के दीपक ने झटका पहला गोल्ड मेडल
शाहजहांपुर। 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन कई स्पर्धाएं हुईं। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन नियामतपुर के दीपक सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि एसपी कॉलेज के राम गोपाल ने दूसरे स्थान पर रहकर रजत और आदर्श बाल विद्या मंदिर कटरा के विवेक कुमार ने तीसरा स्थान पक्का करते हुए कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में लक्ष्मी राज ने पहला, आरती ने दूसरा और अमरीन खान ने तीसरा स्थान पाया, 400 मीटर दौड़ में प्रीति सिंह ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय और डिंपल ने तृतीय, 100 मीटर दौड़ में नेहा सिंह, असरा फातिमा, सीता मिश्रा, गोला फेंक में असरा फातिमा, फरहीन बी, वैष्णवी सिंह, बालक ऊंची कूद में धीरज वर्मा, गौरव सिंह, शक्ति कुमार, गोला फेंक में धीरज वर्मा, दिव्यांशु दीक्षित, तौसीफ ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
जूनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में गंगा, संजना, श्यामा, 800 मीटर दौड़ में शिवांगी वर्मा, सलोनी देवी, नैनसी, गोला फेंक में ज्ञान देवी, हरहीन, सुधा, बालक 800 मीटर दौड़ में शोभित सिंह, राहुल सिंह, मो. अनस, ऊंची कूद में मो. सैफ, प्रिंस भारतीय, अर्जुन, 400 मीटर दौड़ में सरफराज, हरि सिंह यादव, गौरव वर्मा, गोला फेंक मोनिशा, अनमोल कुमार, शेखर त्रिपाठी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
सब जूनियर वर्ग बालक 400 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रजापति, विशाल वर्मा, ब्रजेश, गोला फेंक में रफीक मंसूरी, आयुष अवानी, गौरव यादव, ऊंची कूद में शिवम, पिंटू कुमार, संजीव, बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में अजरा नियाजी, रागिनी, कीर्ति और गोला फेंक में नवरीन, सना परवीन तथा वंदिनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहकर मेडल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिताओं में कैप्टन राम कुमार, जेपी सिंह, राहुल सिंह, रत्नेश शुक्ला, सचिन प्रेमी, पच्चा लाल, नित्यानंद महंत, विमला वर्मा, जमाल जफर खां, वंदना चौरसिया, योगेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, मीनाक्षी सक्सेना, अंजना कुमार, अब्दुल समद खां, अरविंद वर्मा, प्रियंका सिंह, रवि प्रभा, अतिया सुल्ताना, सुनील दास, सुमन गंगवार आदि का योगदान रहा।