फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी का जलस्तर घटा, घरों में लौटने लगे लोग

Sat, 13 Jul 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ख्वाजा फिरोज मोहल्ले में भरा खन्नौत नदी का पानी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर कुछ कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। घर छोड़कर गए लोग अब लौटने लगे हैं, लेकिन स्थिति देखकर वापस आश्रय स्थल ही पहुंच रहे हैं, जहां उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों ने अपने परिवारों को रिश्तेदारियों में पहुंचा दिया है। कुछ परिवार आश्रय स्थलों में शरण लिए हुए हैं। पानी कम होने पर लोगों की चहल-पहल गलियों में दिखाई दी। नदी किनारे वाले क्षेत्रों में अब भी काफी पानी भरा हुआ है। लोधीपुर की गलियों में पानी कम हुआ है।
लौका विहार, हनुमत धाम, ददलेेगंज, ख्वाजा फिरोज, दनियापुर, बिजलीपुरा, शहबाजपुर, ऊधौपारा में अभी जलभराव अधिक है। प्रशासन की टीमों ने इस क्षेत्र में शुक्रवार को अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे करीब 100 लोगों को बाहर निकाला है। अब भी कुछ लोग घरों से निकलने के लिए तैयार नहीं हैं। एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि खन्नौत नदी का जलस्तर घट रहा है। शुक्रवार को 100 लोगों को रेस्क्यू करके बाढ़ क्षेत्र से निकाला गया है। लोगों को लंच पैकेट और पानी का वितरण किया जा रहा है।

ख्वाजा फिरोज मोहल्ले में भरा खन्नौत नदी का पानी। संवाद

ख्वाजा फिरोज मोहल्ले में भरा खन्नौत नदी का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें