फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Update: शाहजहांपुर में फिर डराने लगी गर्रा नदी, सुभाषनगर कॉलोनी में घुसा बाढ़ का पानी

Mon, 16 Sep 2024 03:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से सोमवार को बाढ़ का पानी सुभाषनगर कॉलोनी में पहुंच गया, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
सुभाषनगर में अली जान की ठेकी के पास बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को सुबह सुभाष नगर कॉलोनी तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। नदी का पानी पहुंचने से गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। शाम तक पानी और बढ़ने की आशंका है, जिससे घरों के अंदर भी पानी पहुंच सकता है। 

विज्ञापन


जुलाई में आई बाढ़ के बाद सुभाषनगर के कई खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है। खाली प्लाट में पानी भरा होने से आसपास के बने मकानों की नींव कमजोर हो गई है। इससे मकान के बैठने का डर बना रहता है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद विनय सक्सेना ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से क्षेत्रवासियों के लिए दो नाव की व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ ही जो लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं, उनके लिए भी पानी, भोजन आदि की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। 

जुलाई माह में बाढ़ आने पर लोगों के मकान में पानी घुस गया था। निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई दिनों तक लोगों ने घर के ऊपरी मंजिल में गुजर बसर किया था। प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि पानी आगे भी बढ़ने की संभावना है ऐसे में सुरक्षा के उपाय किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें