शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णाराज ने वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में रेलवे में जितने कार्य हुए पिछली सरकार ने पूरे कार्यकाल में भी नहीं कर पाई। वाटर एटीएम से रेल यात्रा करने वाले लोगों को बहुत बड़ा फायदा होगा। यात्री कम पैसे में रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पानी पी सकेंगे। इस अवसर पर रेल मंडल प्रबंधक प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, अनिल सिंह चौहान, सूरज तिवारी, चंद्र बरन सिंह, राजीव कुमार, शांति प्रकाश अवस्थी आदि मौजूद थे।