फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोदाम में सोए चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 02 Oct 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के गोदाम में सो रहे चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों ने जगाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम शिवपुरिया निवासी इंद्रजीत (56) पुत्र बेणीराम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास स्थित विभागीय गोदाम में चौकीदारी करते थे। वह गोदाम में ही रहकर ड्यूटी करते थे। बुधवार रात भी वह रोज की तरह गोदाम में सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक इंद्रजीत के नहीं जागने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने गोदाम में जाकर उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से इंद्रजीत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मौके पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। परिजन की ओर से भी कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें