फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाना तलाश करने गए गोमती नदी किनारे...पहुंचे हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। खुटार का एक तांत्रिक छह लोगों के साथ बंडा क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे खजाना तलाश करने पहुंच गया। चर्चा है कि तांत्रिक किसी को खजाने के नाम पर ठगने गया था। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया। एक युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

खुटार का एक कथित तांत्रिक लोगों को दबा खजाना खोदवाने का झांसा देकर ठगी करता है। उसके साथ खुटार के कई लोग भी शामिल हैं। शुक्रवार रात भी तांत्रिक के साथ छह लोग बंडा थाना क्षेत्र में गोमती नदी के मोटे बाबा नामक स्थान के पास पहुंचे और नदी के किनारे बैठ गए। बताया जाता है कि यहां एक व्यक्ति को आना था, जिसे खजाना खोदवाने का झांसा दिया गया था।
इस बीच किसी ने पुलिस को संदिग्ध लोगों के नदी किनारे मौजूद होने की सूचना दे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया। एक युवक मौके से भाग गया। पुलिस पकड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। एक कार भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को पकड़ा गया है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खुटार के ये लोग नदी किनारे क्या कर रहे थे। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आए दिन करते रहते हैं खोदाई
बंडा में पकड़े गए लोग रात में आए दिन कहीं न कहीं खुदाई करते रहते हैं। कुछ वर्ष पूर्व पकड़े गए लोगों में शामिल दो लोग खुटार गोला मार्ग पर कठिना नदी के पास खोदाई करते पकड़े गए थे लेकिन कार्रवाई नहीं की गई थी।
मामला रफा-दफा करने का दबाव
पकड़े गए लोगों में कुछ को छोड़ने के लिए कई नेताओं ने बंडा पुलिस से पैरवी की। पुलिस ने अभी किसी को नहीं छोड़ा है। पुलिस ने नेताओं से कहा है कि पहले पता लगाया जाएगा कि मामला क्या है और रात में किसी को ठगने की योजना तो नहीं थी। एक व्यक्ति एक नेता का रिश्तेदार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें