फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा ने उगाया 15 फुट लंबा गन्ना

विज्ञापन
शाहजहांपुर के गंगानगर गांव स्थित प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा के कृषि फार्म पर 15फीट ऊंचे गन्ना क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृषि क्षेत्र में नित नए प्रयोग कर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके कांट क्षेत्र के गांव कुर्रिया ढोंढो (गंगानगर) निवासी प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा ने इस बार अपने दो एकड़ खेत में करीब 15 फुट लंबा गन्ना उगाया है। गन्ना की लंबाई इतनी अधिक हो गई है कि उसे तेज हवा में गिरने से बचाने को बांधने के लिए सीढ़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव नागरपाल निवासी विपिन कुमार ने भी करीब 15 फुट लंबा गन्ना उगाया था, लेकिन उन्होंने कोशा.-0238 प्रजाति का गन्ना बोया था। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि यह प्रजाति लाल सड़न (रेड रॉट) से ग्रस्त होने के कारण उसे प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन कौशल मिश्रा ने इस प्रतिबंधित प्रजाति के विकल्प के तौर पर खोजी गई कोशा.-13235 की बोआई की है। यह जल्द पकने के साथ ज्यादा पैदावार और अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक चीनी परता देने वाली प्रजाति है।
उन्होंने बताया कि इन्हीं खूबियों के कारण कोशा.-13235 की बोआई को प्रोत्साहित किया जा रहा है, क्योंकि इस किस्म से किसानों के साथ चीनी मिलों को भी लाभ होगा। डीसीओ डॉ. भार्गव के अनुसार कौशल मिश्रा के खेत में यह प्रजाति गत वर्ष 17 अगस्त को बोई गई थी। उनका कहना है कि गन्ना की फसल कटने में अभी दो माह हैं। तब तक गन्ना की लंबाई बढ़कर 18 से 20 फीट हो जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें