निगोही कसबे के व्यवसायी राम किशोर गुप्ता की दुकान पर एक विधायक और उनके समर्थकों द्वारा कथित तौर पर कब्जा कर लिए जाने के विरोध में क्षेत्र के नागरिकों ने 25 मई से कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। निगोही निवासी सर्वेश सिंह, विकेश, महेश चंद्र, अनिल भारतीय, मुकेश सक्सेना आदि ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर कहा है कि विधायक की संपत्ति की जांच कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग जेल भरो आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जाएंगे।