शाहजहांपुर। निगोही में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की पंचायत प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसके बाद थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया।
कहा कि यूनियन के ग्राम अध्यक्ष महेंद्र पाल निवासी भरतापुर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमलाकर घायल कर दिया। इसकी 22 मई को तहरीर दी जा चुकी है, लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो पांच जून को निगोही थाने व 12 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 13 जून से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र पाल सिंह, माधुरी देवी, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद