फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डायरिया-वायरल बुखार के पीड़ितों से वार्ड फुल....बढ़ाए गए 25 बेड

Tue, 07 May 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड नहीं मिलने से जमीन पर लेटा मरीज। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में इजाफा होने के साथ ही डायरिया व वायरल बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी होने से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं चरमराने लगीं हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में बेड तक मिलना मुश्किल हो रहा है। मरीजों को राहत देने के लिए 25 बेड बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन


मई में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से लोग काफी परेशान हैं। डायरिया के मरीजों में इजाफा हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 16सौ से ऊपर व ट्रामा सेंटर में 150 से अधिक मरीज रोजाना आ रहे हैं।

ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़ के चलते एक बेड पर दो से तीन मरीज लिटाकर उपचार चल रहा। वार्ड में मरीजों को बेड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सोमवार को हनुमतधाम निवासी महेंद्र माली अपनी बेटी प्रीति को गैलरी में लेटी मिली। बताया कि डायरिया से पीड़ित होने के चलते ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। रात में ठीक होने की बात कहकर बेटी को छुट्टी दे दी। घर पहुंचते ही फिर से प्रीति की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


सोमवार को दोबारा आए महेश माली को वार्ड में बेड नहीं मिल पाया तो वह इंतजार करते रहे। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या में इजाफा हाेने के चलते 25 बेड बढ़ाए हैं। वार्डों में अतिरिक्त बेड डलवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें