शाहजहांपुर। लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सेंट पॉल्स स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण में तीसरे दिन भी 27 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनको आठ मई को दूसरी शिफ्ट में दो बजे से प्रशिक्षण करने का मौका दिया गया है। इसमें भी अनुपस्थित रहने पर कार्मिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
प्रशिक्षण के तीसरे दिन सोमवार को सेंट पाॅल्स स्कूल में कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। लोकसभा चुनाव में 646 और ददरौल विधानसभा उपचुनाव में 93 कार्मिकों ने मतदान किया। जबकि विशेष सेवा से संबंधित लोगों ने कलक्ट्रेट में बने बूथ में लोकसभा चुनाव के लिए आठ और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए दो लोगों ने मतदान किया। दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए 22 और विधानसभा चुनाव के लिए सात लोगों ने मतदान किया। सभी को मिलाकर अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से 2407 लोग मतदान का चुके हैं।
किसी भी कार्मिक को ड्यूटी ने नहीं किया जाएगा अवमुक्त
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि एक माह में प्राप्त होने वाले निर्वाचन ड्यूटी से अवमुक्त के लिए प्रार्थना पत्रों पर विचार कर निर्वाचन ड्यूटी के लिए अनुपयुक्त पाए गए कार्मिकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किया जा चुका है। द्वितीय प्रशिक्षण अपने अंतिम चरण में है। इस कारण वर्तमान में किसी भी कार्मिक को निर्वाचन ड्यूटी से अवमुक्त किए जाने पर विचार नहींं किया जाएगा। ड्यूटी अवमुक्त के लिए पूर्व में पर्याप्त समय दिया जा चुका है। अपरिहार्य परिस्थितियां जैसे चिकित्सा आकस्मिकता इत्यादि में पार्टी रवानगी के दिवस ही संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) द्वारा विचार किया जाएगा।
एम्बूलेंस से सीएचसी लाए गए झुलसे लोग । संवाद