फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड उप चुनाव : फरहाना को 261 मतों से हराकर राधा रमण बने सभासद

विज्ञापन
अपने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाते  तिलहर में वार्ड सभासद के उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी रा
विज्ञापन
तिलहर। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 13 के उप चुनाव के बाद बुधवार को हुई मतगणना में प्रत्याशी राधा रमण मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फरहाना को 261 मतों से हराकर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार पंकज ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़े बजाकर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


लगभग छह माह पहले वार्ड संख्या 13 के सभासद अखलाक उर्फ गुड्डू का हार्ट अटैक से निधन हो जाने से यह सीट रिक्त हो गई थी। आठ जुलाई को इस सीट पर दिवंगत प्रत्याशी अखलाक की पत्नी फरहाना, राधा रमण मिश्रा, सारिका, इंतजार और रजनीश के बीच मुकाबला हुआ था।
बुधवार को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। पहले चक्र में बूथ संख्या 29 की मतगणना में राधा रमण मिश्रा ने प्रतिद्वंद्वी फरहाना से लगभग 200 मतों से बढ़त बना ली। दूसरे चक्र में बूथ संख्या 30 की मतगणना होने के बाद राधा रमण की बढ़त को फरहाना रोक नहीं सकीं। अंततः दोनों बूथों के चुनाव परिणाम में राधा रमण को 705 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी फरहाना को 444, सारिक को 11, इंतजार को 49 और रजनीश को पांच मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

राधा रमण ने फरहाना से 261 मत अधिक हासिल किए। उन्हें विजयी घोषित किया गया। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद निर्वाचित सभासद अपने समर्थकों के साथ सभी का आभार जताते हुए आवास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें