फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये नहीं दिए तो मरीज को स्ट्रेचर पर ही छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुविधा शुल्क न देने पर वार्ड ब्वाय ने बीच रास्ते में स्ट्रेचर पर मरीज को छोड़ दिया और चला गया। परिजन ने हंगामा करते हुए मामले की शिकायत प्राचार्य से की। उन्होंने मरीज के तीमारदारों को शांत करते हुए वार्ड ब्वाय की सेवा समाप्ति के लिए नियुक्ति एजेंसी को संस्तुति पत्र भेजा है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के गांव मौजमपुर निवासी शुभम शर्मा सिर दर्द की शिकायत होने पर पिता छोटेलाल शर्मा के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। हालत खराब पाकर डॉक्टर ने उन्हें भर्ती किए जाने की सलाह दी। शुभम के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में अनुबंध के तौर पर कार्यरत वार्ड ब्वाय स्ट्रेचर से उन्हें वार्ड में शिफ्ट कराने ले जा रहा था। रास्ते में उसने शुभम से पांच सौ रुपये की मांग की। जब शुभम ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो वार्ड ब्वाय अभद्रता करने लगा और बीच रास्ते में ही स्ट्रेचर छोड़ कर चला गया। परिवारवाले वापस शुभम को ट्रामा सेंटर ले आए और कॉलेज प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा से लिखित शिकायत की। प्राचार्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए नियुक्ति एजेंसी हर्ष इंटरप्राइजेज को वार्ड ब्वाय की सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति पत्र भेज दिया।
गांव मौजमपुर निवासी शुभम शर्मा ने वार्ड ब्वाय द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने से संबंधित लिखित शिकायत की थी। मामले में नियुक्ति एजेंसी हर्ष इंटरप्राइजेज को पत्र लिखकर सेवा समाप्ति के लिए कह दिया गया है। मेडिकल कॉलेज परिसर में रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डॉ. अभय सिन्हा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें