फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मांझे की चपेट में आया वार्ड बॉय, स्कूटी की रफ्तार धीमी होने से कटने से बची गर्दन

Thu, 03 Apr 2025 12:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पक्का पुल के पास स्कूटी सवार चीनी मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन में मांझे की रगड़ लग गई। गनीमत रही कि स्कूटी की गति धीमी थी, जिससे गर्दन कटने से बच गई। 
विज्ञापन
मांझे से गर्दन से लगी रगड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वार्ड बॉय सतेंद्र यादव चीनी मांझे की चपेट में आ गए। उनकी गर्दन पर मांझे की रगड़ लग गई। स्कूटी की गति धीमी होने के चलते उनकी गर्दन कटने से बच गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी सतेंद्र यादव बुधवार की शाम को ड्यूटी पर आ रहे थे। पक्का पुल के पास अचानक मांझे की चपेट में आ गए। गर्दन पर रगड़ लगने पर उन्होंने स्कूटी रोक दी। किसी तरह मांझे से बचकर अस्पताल पहुंचे। 

बता दें कि 11 जनवरी को चीनी मांझे की चपेट में आकर सिपाही शाहरुख हसन की गर्दन कटने से मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया था। फिर भी चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पाई है। लोग पतंगबाजी में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें