फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साइन बोर्ड से होगी वार्डों की सीमा की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम ने शहर के 60 वार्डों की सीमाओं की पहचान के लिए साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे वार्डों की सीमा को लेकर होने वाला विवाद खत्म होगा और पार्षद अपने क्षेत्र में विकास कार्य आसानी से करा सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक निर्माण समेत अन्य कार्यों के दौरान वार्ड की सीमा को लेकर परेशानी होती थी। नगर निगम की ओर से सीमाओं का निर्धारण कर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि साइन बोर्ड लगने से वार्डों की पहचान स्पष्ट होगी और विकास कार्यों में भी दिक्कत नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें