फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुठभेड़ में नकबजनी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

विज्ञापन
आरसी मिशन थाना क्षेत्र मुठभेड़ में घायल आरोपी को लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी की फायरिंग से सिपाही लवकुश भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 17 जून को नुसरतपुर उर्फ बाड़ीगांव निवासी रियासत के घर की दीवार तोड़कर चोर 10 ग्राम सोने की झुमकी और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मुकदमे में वांछित लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव बढ़खर निवासी राजेश उर्फ कमती राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरायकाइयां जाने वाले रास्ते के पास खड़ा है।
रात करीब 11.54 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से सफेद धातु की पांच और पीली धातु की एक वस्तु, तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। घायल सिपाही की पहचान लवकुश के रूप में हुई है।

दुष्कर्म की कोशिश और फंदे से लटकाकर मार देने का आरोपी गिरफ्तार



जलालाबाद। किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने व उसे फंदे से लटकाकर मार देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी लोकेश कुशवाहा को इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर बझेड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।



चार नवंबर की सुबह क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी का शव गांव से बाहर कोठरी के बाहर उसके बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। इस मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही लोकेश कुशवाहा और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने और उसके विफल रहने पर लटकाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें