फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 09 Apr 2026 12:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली पुलिस की बुधवार रात वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक आदि बरामद की गई है। वह कई मामलों में वांछित था।  
विज्ञापन


चौक कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार रात ककरा जाने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बाइक सवार भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया। इस बीच संदिग्ध व्यक्तियों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। एक गोली दरोगा रणजीत बहादुर सिंह के हाथ के पास से होकर गुजरी। 

आरोपी पर दर्ज हैं 11 मुकदमे 
चेतावनी देने पर आरोपियों ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे में भाग गया। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम भूरे उर्फ भूरिया बताया। वह मोहल्ला ककरा, थाना निगोही का रहने वाला है। उसके ऊपर हत्या के प्रयास समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें