फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंधी-बारिश में दीवार गिरी, दबकर पति की मौत, पत्नी और बच्चे घायल

विज्ञापन
रोजा के बिलंदपुर गांव में सोमवार रात आंधी-पानी के दौरान गिरी दीवार। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के बिलंदपुर गांव में सोमवार रात आंधी-बारिश के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर शिवप्रसाद मौर्य (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी श्रीदेवी, बेटी साक्षी और बेटा सक्षम घायल हो गए। घायलाें को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शिव प्रसाद सोमवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। इस दौरान आए आंधी-बारिश में उनके मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर शिवप्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी श्रीदेवी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन तीनों घायलों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टर ने चेकअप कर शिवप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद श्रीदेवी व उनके दोनों बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार सुबह मोरचरी में रखे शव को देखकर उनके परिजन बिलख पड़े। गांव वालों ने प्रशासन से मृतक के परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

-
टिनशेड गिरने से दो लोग घायल

तिलहर। रटा गांंव में दयाराम अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान तेज आंधी में पास के मकान से उड़ी टिन उनके ऊपर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला दातागंज निवासी सुनील भी तेज हवा में उड़कर आई टिन ऊपर गिर जाने से घायल हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद

रोजा के बिलंदपुर गांव में सोमवार रात आंधी-पानी के दौरान गिरी दीवार। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें