शाहजहांपुर। 23 सितंबर को मनाए जाने वाले 11वें आयुर्वेद दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने बताया कि इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद रखी गई है।
22 सितंबर को जनजागरूकता के लिए जनपद मुख्यालय पर वाॅकथॉन आयोजित होगी। वहीं, 23 सितंबर को विकास भवन, नगर निगम, तहसील और ब्लॉक कार्यालयों में आयुर्वेद शपथ दिलाई जाएगी। निशुल्क शिविर लगाए जाएंगे। बनतारा स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण और औषधि वितरण होगा। विद्यालयों में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को आयुर्वेद, स्वस्थ दिनचर्या और आहार-विहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद