अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में प्रकाशित खबर।
शाहजहांपुर। कचहरी से प्रसाद भवन जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने सीवर के मैनहोल के धंसे ढक्कन को हटवाकर नया लगवा दिया गया। अब मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों के पहिये इसमें नहीं फंस रहे हैं।
सीवर लाइन बिछाने के दौरान मैनहोल को सड़क से ऊपर और नीचे रखा गया, फिर सड़क की मरम्मत के नाम पर पैचवर्क करने के बाद होल के ढक्कन को खुलवाया गया। इसमें भी लापरवाही बरती गई। करीब 45 दिन बाद बृहस्पतिवार रात को निकले किसी भारी वाहन के दबाव से मैनहोल का ढक्कन क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। इससे गहरा गड्ढा हो गया था, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। इसको लेकर अमर उजाला ने 2 अगस्त के अंक में खबर प्रकाशित की थी। गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए थे। इसका संज्ञान लेकर जल निगम ने आनन-फानन शुक्रवार को ही नया ढक्कन लगवा दिया। इस मार्ग से छोटे और बड़े वाहन 24 घंटे निकलते हैं।
अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में प्रकाशित खबर।