जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर सौ कंपनी सीआरपीएफ की डिमांड की गई है। जिसकी आमद शुरू हो गई है। एसपी केबी सिंह ने बताया कि एक कंपनी सीआरपीएफ पहले ही आ चुकी थी, नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सीआरपीएफ की जिले में आमद होने लगी है। मंगलवार तक तीन कंपनी और सीआरपीएफ आ जाएंगी। एसपी ने बताया कि पूरे जिले में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान तेजी से चल रहा है। वारंटी, जिला बदर, गुंडा एक्ट में निरूद्ध अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। कच्ची शराब बनाने और बिक्री करने वालों पर भी लगाम कसी जा रही है। मतदान किसी भी कीमत पर अपराधियों के कारण प्रभावित नहीं होगा, इसके लिए पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया हैै और इस पर रोजाना वर्क हो रहा है। पुलिस फोर्स के अलावा सीआरपीएफ की तैनाती के लिए सौ कंपनी की डिमांड की गई है। जिसमें एक कंपनी पहले से ही मौजूद है, इसके साथ पुलिस टीम विभिन्न थाना क्षेत्र में रूट मार्च कर चुकी है।