शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने टाउन हॉल स्थित नगर निगम एवं जिला सूचना कार्यालय में चल रहे नोटिस सुनवाई कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने नोटिस सुनवाई में आए नो मैपिंग मतदाताओं से उनकी दस्तावेजों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जो 13 प्रकार के दस्तावेज चयनित किए गए हैं, उन्हीं में से किसी एक पहचान पत्र को लेकर आना अनिवार्य है।
डीएम ने निर्देश दिए कि नोटिस सुनवाई के दौरान बीएलओ अवश्य उपस्थित रहें। इससे किसी प्रकार की कोई जानकारी लेनी हो तो तुरंत प्राप्त हो सके। संवाद