पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलिस
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एसपी कार्यालय में एसपी राजेश द्विवेदी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन आदि मौजूद रहे।
वहीं, जिले के सभी थानों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं समाज में जागरूक मतदान का संदेश फैलाने का संकल्प किया। संवाद