फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां बनीं जी का जंजाल

Thu, 20 Aug 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कराए जाने के बाद उनमें बीएलओ के स्तर से गड़बड़ी संबंधी शिकायतें थम नहीं रही हैं। बीएलओ की कारगुजारी से तमाम वोटर लिस्ट में मृतक और बाहरी व्यक्ति शामिल कर लिए गए। जबकि वास्तविक नाम छोड़ दिए गए है। बृहस्पतिवार को आखिरी दिन इस तरह के दावे और आपत्तियां बड़ी संख्या में तहसीलों में जमा हुईं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में ग्राम पंचायतों का चुनाव संभावित है। इसलिए वहां की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और संशोधन का काम भी प्राथमिकता पर कराया गया। बृहस्पतिवार शाम तक दावे-आपत्तियां लेने की समय सीमा नियत की गई थी। चूंकि, प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच का काम 25 अगस्त तक चलना है। जहां कहीं मतदाता सर्वे में खामियां बरती गईं, वहां के संभावित प्रत्याशी अपना खेल बिगड़ते देख जिला मुख्यालय, तहसील में एसडीएम के पास पहुंच रहे हैं।
भाजपा नेता एवं वार्ड मेंबर अशर्फी सिंह ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में जलालनगर बाहर चुंगी नाम से नवगठित ग्राम पंचायत की आबादी 4500 दर्शा दी गई जबकि मतदाता 1500 बनाए गए जो कि आबादी के सापेक्ष 65 प्रतिशत मतदाता के नियमानुसार ठीक नहीं है। क्योंकि नियम के अनुसार आबादी 3200 होनी चाहिए। सिंधौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दिलावरपुर के राम विलास, राजीव सिंह, कुनेंद्र पाल सिंह, मुरारी आदि ने पुवायां के एसडीएम से बीएलओ की शिकायत की। पंचस्थानीय चुनाव और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी शिकायतों का निस्तारण जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें