फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्टों में मनमाने ढंग से नाम बढ़ाए और काटे

Mon, 17 Aug 2015 08:28 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ द्वारा ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट में मनमाने तरीके से वोट काटे और बढ़ाए गए हैं। सोमवार को यह आरोप लगाते हुए तमाम शिकायतें एसडीएम से की गईं। एसडीएम द्वारा मामलों की जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

अपने साथ तमाम ग्रामीणों को लेकर आए गांव सिकंदरपुर के प्रधान रामलड़ैते ने एसडीएम भरत लाल सरोज को बताया कि उनकी ग्राम पंचायत से तीन सौ ऐसे लोगों के नाम काट दिए गए हैं जो कई बार मतदान कर चुके हैं और उनके पास पहचान पत्र राशन कार्ड समेत कई आईडी प्रूफ हैं। प्रधान द्वारा उक्त शिकायती पत्र के साथ वह कागजात संलग्न करके एसडीएम को दिए गए। ग्राम प्रधान फरीदापुर प्रेमपाल गुर्जर ने भी बीएलओ पर उनकी ग्राम पंचायत के तीस वोटरों के नाम सूची से काट देने का आरोप लगाया। उधर, मिर्जापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत वानगांव से आए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनके यहां 122 फर्जी वोट बना दिये गए हैं। उक्त लोगों के साथ आये राजीव के अनुसार बढ़ाये गये सभी वोटर मध्यप्रदेश के भिंड के निवासियों के हैं जो लोगों के रिश्तेदार हैं।
मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कबरा सलेमपुर की प्रधान केतुकी समेत कई ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया उनकी ग्राम पंचायत मे नियुक्त बीएलओ द्वारा पर अपने परिवार के एक व्यक्ति को प्रधान पद का चुनाव लड़ाने के लिए वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।
विज्ञापन



आज ग्राम पंचायतों में होगी खुली बैठक
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होने की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए एसडीएम भरत लाल सरोज ने बीएलओ और सुपरवाइजर की मौजूदगी में 18 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि खुली बैठक में बीएलओ ग्रामीणों को वोटर लिस्ट के नाम पढ़कर सुनाएंगे और ग्रामीणों द्वारा दिए जाने वाले दावे व आपत्तियों को मौके पर ही जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की वीडीयोग्राफी कराये जाने के भी आदेश दिये गए हैं। बताया कि बैठक की चेकिंग के लिये नोडल अधिकारियो की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें