फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वॉलीबॉल खिलाड़ी वैष्णवी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
वॉलीबॉल ​खिलाड़ी वैष्णवी मिश्रा। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट की आयुष स्पोर्ट्स अकादमी की प्रशिक्षु वैष्णवी मिश्रा का चयन 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

वैष्णवी का चयन कानपुर में हुए ट्राॅयल में हुआ था। यहां पर इनका चयन कैंप के लिए हुआ। बनारस में चयनित खिलाड़ियों का कैंप लगाया गया। इसके बाद टीम का चयन किया गया। वैष्णवी टीम के साथ बनारस से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुईं हैं। वैष्णवी इससे पहले तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
हाल ही में वैष्णवी ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में प्रतिभाग किया था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां अर्चना मिश्रा, पिता संजीव मिश्रा और कोच हिमांशु गुप्ता को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने शाहजहांपुर वॉलीबॉल संघ के सेक्रेटरी चंद्रप्रकाश यादव का भी आभार जताया। उनके चयन पर राममुरारी मिश्रा, बिरजू मिश्रा, सुमेरलाल वर्मा, मुजम्मिल हफीज, अशोक शर्मा, शकील हफीज ने हर्ष जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें