फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए उठाई आवाज

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शनिवार को निकली रैली में शामिल ​कर्मचारी-​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर की ओर से शनिवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली गई, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

जीआईसी खेल मैदान में हुई सभा में ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2004 और उत्तर प्रदेश सरकार ने नौकरियों में एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। नवीन अंशदायी पेंशन योजना को लागू कर दिया गया है। ऐसे में इन तिथियों के बाद नियुक्त शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम ने कहा कि पुरानी पेंशन को समाप्त किए जाने से 65 लाख से अधिक व्यक्ति प्रभावित हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री जेपी पांडे और पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद छावला ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई और 17 नवंबर को दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी। रैली व ज्ञापन में अंकुर त्रिपाठी विमुक्त, रंजीत सिंह, रामसागर कुशवाहा, सुग्रीव, शीलेंद्र, उमेश गौतम, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें