फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद जयंती पर निकाली संदेश यात्रा

Mon, 11 Jan 2016 10:53 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारती विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की 151 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नगर में संदेश यात्रा निकाली। जो कि बाईपास चौराहे से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई शहीद कुटी पहुंची। जहां अमर शहीद अशफाक उल्ला खां, ठा रोशन सिंह तथा पं रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अखिल विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशीष शुक्ला ने कहा कि स्वामी जी ने विदेशों मेें भारत का डंका बजाकर भारत को विशिष्ट स्थान दिलाया। विभाग प्रमुख मचकेंद्र सिंह ने कह कि राष्ट्र के उत्थान के लिये पारस्पिरिक मतभेदों को बुलाकर पहले देश फिर मैं की भावना का विकास करना होगा तथा स्वामी जी के बताये आदर्शों पर चलना पड़ेगा। तहसील संयोजक सुमित कुुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसा व्यक्तित्व वर्तमान में मिलना असंभव है। कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान महेश चंद्र गुप्ता, चंदन सिंह, आदित्य सिंह, राहुल देव सागर, शिवा चौहान, विनीत गंगवार, शिवम् सिंह, अंशुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें