विकास खंड खुटार, बंडा और पुवायां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तीन दिवसीय गाइड शिविर शुरू हो गए।
ध्वज शिष्टाचार और ईश वंदना से शुरू हुए शिविरों में जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर और जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन ने छात्राओं को स्काउट-गाइड के इतिहास की जानकारी देकर उससे जुड़ी गतिविधियों से अवगत कराया। अवसर पर दोनों प्रशिक्षकों ने ध्वज शिष्टाचार, टोली विधि, प्रार्थना, झंडा गीत, सैल्यूट आदि का प्रशिक्षण दिया। शिविरों का शुभारंभ विकास खंड बंडा में खंड शिक्षाधिकारी सुशील कनौजिया, पुवायां में खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र विश्वकर्मा ने और खुटार में स्काउट मास्टर निकहत परवीन एवं गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने किया। आयोजन में संबंधित स्कूल की शिक्षिकाओं का योगदान रहा।