हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता में
परमवीर चक्र स्टेडियम में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अलग-अलग आयु वर्ग से विवेक और रौनक ने प्रथम स्थान पाकर मंडल स्तर के लिए जगह बनाई है।
बृहस्पतिवार को स्टेडियम में बने स्वीमिंग पूल में अंडर-19 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के विवेक कुमार प्रथम और आशीष कुमार द्वितीय ने द्वितीय स्थान पाया। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज के अवधेश वर्मा तृतीय रहे। अंडर-17 वर्ग में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के रौनक सक्सेना ने प्रथम, एसपी कॉलेज के जितिन ने द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज के हनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने किया। उन्होंने कहा कि तैराकी संपूर्ण शरीर का व्यायाम है और इससे सभी अंग स्वस्थ रहते हैं। क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार, रामकुमार यादव, राहुल कुमार, रत्नेश शुक्ला और सत्यपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद