फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। महादेवन मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य वक्ता विहिप के जिला सहमंत्री गुरपाल सिंह ने संगठन की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में एकता, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। इससे पूर्व, कार्यक्रम के संयोजक गोधन कश्यप ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान बजरंग दल के जिला सह-संयोजक राजीव कश्यप, नक्षत्र पाल सिंह, शिवराम कश्यप, पवन कश्यप, शिशुपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें