फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 4.75 लाख रुपये देने पर भी नहीं मिला वीजा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। 4.75 लाख रुपये देने के बाद भी वीजा नहीं मिलने पर युवक ने लखीमपुर के दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव पकड़िया हकीम निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना और अपनी पत्नी सुखविंदर कौर का वीजा बनवाने के लिए लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर के गांव महंगापुर निवासी संदीप सिंह और उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर के कार्यालय सेनजरी ग्लाेबल एजूकेशन पर संपर्क किया था।
उन्होंने वीजा के लिए सात अक्तूबर 2022 से 12 अगस्त 2024 तक कई बार में चार लाख 75 हजार रुपये दिए थे। आरोपियों ने अब तक उनका वीजा नहीं बनवाया है और रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह के अनुसार, अब उनको ठगे जाने का एहसास हुआ है। भारी रकम चले जाने के बाद भी वीजा नहीं मिलने से वह और परिजन बेहद परेशान हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें