फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों ने मनाया विरोध दिवस, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश में उत्पीड़न की घटनाओं के कारण कई वकीलों के आत्महत्या करने और हत्या के मामलों के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल बार के अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ वकीलों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस संरक्षण में माफिया के उत्पीड़न से परेशान होकर महोबा के अधिवक्ता मुकेश पाठक और मेरठ में वहां के वकील ओमकार सिंह तोमर ने आत्महत्या कर ली। इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ ऐसी घटनाओं का दोहराव रोकने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में सेंट्रल बार के महासचिव अनीत कुमार त्रिवेदी, मुनीश सिंह परिहार, रफत जहां बेगम, अजय कुमार मिश्र, तलत नूर सिद्दीकी, राकेश कुमार निर्मोही, बलसिंह, लोकेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें