फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलक समारोह में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला, पिता-पुत्र गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। नारायनपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम तिलक समारोह के दौरान जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें तिलक चढ़वा रहे शिवनंदन और उनके पिता जगपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। लड़की के पिता को भी चोटें आईं। हमलावरों पर समारोह में रखे जेवरात और नकदी छीनकर ले जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

जगपाल सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम उनके बेटे शिवनंदन का तिलक समारोह चल रहा था। इसी दौरान लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में शिवनंदन और उनके पिता बेहोश हो गए। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने शिवनंदन और जगपाल सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तिलक समारोह के दौरान लड़के के परिवार के लोगों ने हमला किया था। घटना में शिवनंदन, उनके पिता जगपाल सिंह और लड़की के पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें