फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टिप्पणी के विरोध में हाईवे पर ढाबे में हुई जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नैनीताल ढाबे पर बुधवार रात टिप्पणी करने पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले एक पक्ष मौके से भाग गया। दूसरे पक्ष के घायल का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने सीसी कैमराें फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी शशांक अग्निहोत्री बुधवार रात करीब 11 बजे नैनीताल ढाबे पर खाना खाने गए थे। इस बीच पास की ही टेबल पर बैठे कुछ लोग आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे। शशांक ने मना किया तो वे लोग गालियां देने लगे। ढाबा मालिक अहिवरन वर्मा ने दोनों पक्षों को समझाते हुए बीच-बचाव करा दिया।
इसके थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष ने फोन कर अपने साथियों को बुलाकर शशांक पर हमला कर दिया। कुर्सियों और लातों घूसों से जमकर पीटा। मारपीट से ढाबे पर खाना खा रहे अन्य लोग दुबक गए। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रमोद प्रसाद द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर गए। तब तक हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। सीसी फुटेज देखे। प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली प्रदीप राय ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सीसी फुटेज के जरिये मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें