फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पीटा, पिता-पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी बहादुरगंज निवासी होरीलाल ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले परमेश्वर दयाल उर्फ पोहपी, धीरज उर्फ गोलू, सचिन आए दिन शराब पीकर उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देते हैं। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे धीरज शराब पीकर आया और उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर धीरज अपने पिता परमेश्वर दयाल, सचिन और पांच अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आया और उसके बेटे लालजीत को पीटकर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे कामता प्रसाद, किशनलाल, अमित को भी पीटा। आरोप लगाया कि कामता प्रसाद को जान से मारने की नीयत से अपने घर खींच ले गए। जैसे-तैसे वह जान बचाकर भागे। पीड़ित ने सदर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें