फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी...2342 वाहनों का चालान

विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करती यातायात पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोगों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। यातायात पुलिस के चलाए गए दो दिवसीय अभियान में 2342 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर शनिवार और रविवार की रात आठ बजे से 11 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 24 लोग नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मिले। 65 वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगा मिला। तीन बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था। 1498 वाहन चालकों का बिना हेलमेट, 22 का हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं होने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

सीओ यातायात शुभम वर्मा ने बताया कि अभियान में 2342 वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मादक पदार्थों का प्रयोग नहीं करें। हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें