फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विमल और सूरज ने बेहतर प्रदर्शन से यूपी अंडर-16 ट्रायल में बनाई जगह

Thu, 29 Aug 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंडर-16 में फाइनल के लिए चयन होने पर विमल सिंह का स्वागत करते एपेक्स के सदस्य। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां के विमल सिंह और तिलहर निवासी सूरज ने अंडर-16 ट्रायल में जगह पक्की कर ली है। बरेली मंडल की टीम से खेलते हुए इन दोनों क्रिकेटर ने बेहतर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होने वाले चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोनों का कानपुर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन


मेहनत-मजदूरी करने वाले पुवायां के बसखेड़ा निवासी महेंद्र और श्यामलली के बेटे विमल सिंह को क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। पढ़ाई में मन नहीं लगने के चलते उन्होंने क्रिकेट में कॅरियर बनाने की राह चुनी थी। विमल ने पुवायां में संचालित चौधरी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। कोच अमित चौधरी ने विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास कराया। जिलास्तर से विमल व तिलहर के सूरज सैनी का मंडल स्तर पर चयन हुआ। सूरज लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने बुलंदशहर और अलीगढ़ के साथ हुए मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

उनकी प्रतिभा को देखते हुए अंडर-16 फाइनल राउंड के लिए चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपेक्स सदस्य आनंद पाठक ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। चिकित्सीय परीक्षण में पास होने पर दोनों की कानपुर में शिविर के लिए जगह पक्की हो जाएगी। यहीं से उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है। क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीपी जौहरी, सचिव आलोक मिश्रा, फिरोज आलम, तारा सिंह आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें