फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखविंदर सिंह की हालत स्थिर, दो यूनिट रक्त की पड़ी जरूरत

Thu, 29 Aug 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती लखविंदर सिंह की हालत स्थिर है। बुधवार को डाॅक्टर ने दो यूनिट रक्त की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद परिजनों ने ब्लड उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव मरौरी जप्ती निवासी लखविंदर सिंह और उसके पिता रामनिवास की पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने 21 अगस्त को पिटाई कर दी थी, तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। 23 अगस्त को लखविंदर सिंह को एक जनप्रतिनिधि ने गांव के लोगों के सामने पीट दिया था। तीन दिन में दो बार पीटे जाने और पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत लखविंदर ने 23 अगस्त की शाम जहर खा लिया था। उसका शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत में वह वेंटीलेंटर सपोर्ट के सहारे सांसे ले रहा है। रामनिवास ने 23 अगस्त को मारपीट की घटना बताते हुए गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पांचवे दिन भी लखविंदर की हालत स्थित रही, उसे वेंटीलेटर पर ही रखा गया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने भी अस्पताल पहुंचकर लखविंदर सिंह का हाल जाना। पांच नामजदों में दो के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई थी, दो आरोपी गांव से गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें