फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा और रामगंगा नदियों की बाढ़ से घिरे गांव, हाईवे पर चल रहा पानी

विज्ञापन
मिर्जापुर क्षेत्र के आजाद नगर गांव में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट के बावजूद तटवर्ती गांवों में बाढ़ की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पैलानी उत्तर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी गलियों से होते हुए ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया है। वहीं, संपर्क मार्गों के जलमग्न होने से गांवों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा का पानी खादर क्षेत्र के खेतों में फैल गया है। आजाद नगर, इस्लामनगर, मस्जिद नगला, लुहारना नगला, बांसखेड़ा, भरतपुर, निविया नगला, बटन नगला, मोती नगला, अभिचारपुर, काटेलानगला और पिड़रिया गुटेटी उत्तर समेत कई गांव बाढ़ से घिर चुके हैं। खेतों में खड़ी ज्वार, बाजरा, उड़द, तिली, गन्ना और धान की फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।
जनपद की सीमा पर स्थित चौरा गांव के पास जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर करीब दो फुट से अधिक पानी तेज बहाव के साथ करीब 200 मीटर क्षेत्र में बह रहा है। यदि पानी का स्तर बढ़ा तो हाईवे पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं धीयरपुरा डिप के ऊपर से भी करीब आधा फुट पानी बह रहा है। कई संपर्क मार्ग भी जलमग्न होने से ग्रामीणों की आवाजाही सीमित हो गई है।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर और रामगंगा के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामगंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। हालांकि गांवों के आसपास का पानी धीमे-धीमे कम होगा। ग्रामीणों को परेशानी न हो, इसके लिए लगातार टीमें नजर रख रही हैं।

मिर्जापुर क्षेत्र के आजाद नगर गांव में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें